निम बीच पर डूबे युवक का शव पशुलोक बैराज से SDRF ने किया बरामद
ऋषिकेश। दिनांक 18 सितंबर 2026 को थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत निम बीच के पास एक युवक के नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद से ही SDRF, जल पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को SDRF की डीप डाइविंग टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान पशुलोक बैराज के पास एक शव बरामद किया गया। SDRF टीम द्वारा शव को सुरक्षित रूप से बैराज से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
स्थानीय पुलिस द्वारा परिजनों से शिनाख्त कराई गई, जिसमें शव की पहचान *सौरभ शर्मा (20 वर्ष), पुत्र राजपाल शर्मा, निवासी सिलमपुर दयालपुर, दिल्ली* के रूप में हुई।
SDRF टीम द्वारा शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अन्य संभावित डूबे व्यक्तियों की तलाश हेतु सर्चिंग अभियान जारी है।
