उत्तराखंडपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव

 

आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को जिला कंट्रोल रूम, पिथौरागढ़ से SDRF पोस्ट पिथौरागढ़ को सूचना प्राप्त हुई कि पलेटा, कनालीछीना के पास एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट पिथौरागढ़ की रेस्क्यू टीम हेड कांस्टेबल मनोज सिंह धोनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर SDRF टीम ने देखा कि पिकअप वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

SDRF जवानों द्वारा विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में रोप और स्ट्रेचर की सहायता से खाई में उतरकर शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कड़ी मेहनत एवं सावधानीपूर्वक किए गए रेस्क्यू अभियान के बाद शव को रोड हेड तक पहुंचाया गया।

रेस्क्यू अभियान पूर्ण होने के पश्चात शव को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक का विवरण
दीपक चंद्र पुत्र श्री जगदीश चंद्र
उम्र 32 वर्ष
निवासी – थरकुला
पोस्ट ऑफिस – खटीमा
जनपद – उधम सिंह नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *