भोपाल

बरगी क्रूज हादसे पर मुख्यमंत्री का कड़ा एक्शन: मैनेजर समेत कई निलंबित, पायलट और हेल्पर की सेवा समाप्त

जबलपुर/भोपाल: बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिराई है। इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया गया है कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के मानकों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन पर गिरी गाज: सेवाएं समाप्त और निलंबन

हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और सामने आई गंभीर लापरवाहियों के आधार पर निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं:

  • सेवाएं समाप्त: क्रूज के पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

  • निलंबन: होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को उनके पद से निलंबित कर दिया गया है।

  • विभागीय जांच: रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को पद से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है और उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है। प्रशासन का मानना है कि क्रूज के संचालन और टिकट वितरण में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *