उत्तराखंडनैनीताल

मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों संग मनाया PM मोदी का जन्मदिन

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों के साथ केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन,उत्तम स्वास्थ्य की दी शुभकामनाये

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के ग्राम बडेत मै ग्रामीणों व भाजपा पदाधिकारीयों के साथ केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन!
मंत्री कैड़ा ने अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मंत्री राम सिंह कैड़ा सभी प्रदेशवासियों से स्वच्छता की मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सेवा स्वच्छता से संबंधित नियमित कार्यक्रम किए जाएंगे।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता आंदोलन ने देश को नए आयाम प्रदान किए हैं। स्वच्छ उत्सव-2025 भी इसी दिशा में एक संकल्प, एक आंदोलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ व स्वच्छ भविष्य का वचन है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सपने को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मंत्री कैड़ा ने कहा राज्य में अब तक छह लाख से अधिक परिवारों के लिए शौचालय का निर्माण किया जा चुका

मंत्री कैड़ा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारे संस्कार और जीवनशैली का हिस्सा है। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने घर, मोहल्ले, गाँव और शहर को साफ-सुथरा रखने को अपनी जिम्मेदारी समझें। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का उल्लेख किया और कहा कि पौधारोपण जीवन की गुणवत्ता सुधारने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का साधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *