उत्तराखंडपिथौरागढ़

‎मोदी जी की 25 वर्षों की यात्रा रही है त्याग, परिश्रम, देश के विकास को समर्पित-रेखा आर्या

 

17 सितंबर 2026

पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने रामलीला मैदान और लेलू स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में शिरकत की।प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी।कहा कि यह केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प के प्रति जनता का आभार और आशीर्वाद व्यक्त करने का अभियान है।

उन्होंने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री  ने देश की बागडोर अपने हाथो मे ली है तबसे देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज प्रधानमंत्री  द्वारा अनेक योजनाएं जिनमे उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना,आयुष्मान भारत,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित कई सम्मलित है। आज इन योजनाओं का लाभ हर एक व्यक्ति को प्राप्त हो रहा है। आज युवाओं, महिलाओं, बुगुर्गो के लिए कई योजना चलाई जा रही है।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारा युवा आत्मनिर्भर बना है वह स्वरोजगार अपनाते हुए आगे बढ़ रहा है। आज गरीब कल्याण का सपना साकार हुआ है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ ही लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वार तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तराखंड को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से महिलाओं, बुजुर्गों और आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत में खेलों को केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में बढ़ाया जा रहा है।‘खेलो इंडिया’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को छोटी उम्र से ही पहचानने, प्रशिक्षण देने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।उत्तराखंड के लिए भी यह गौरव का विषय है कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में इसका उद्घाटन किया। जिसमें हमारे राज्य ने उत्कृष्ट पर्दशन किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा की आज राज्य सरकार गांवों और छोटे शहरों से निकलने वाली खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा की आज देश में युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों के माध्यम से गांवों और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने के अवसर मिल रहे हैं।17 सितंबर से शुरू हुआ यह सेवा संकल्प का अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें आम जनमानस को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही मंत्री ने सभी से कहा की माननीय प्रधानमंत्री ज़ी ने “2047” विकसित भारत का जो सपना देखा है हमें उसे पूर्ण करने के कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ना है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी , मेयर  कल्पना देवलाल , प्रदेश मंत्री  दीपिका बोरा , दर्जाधारी  गणेश भंडारी , जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया , पूर्व चेयरमैन नगर पालिका  राजेंद्र रावत ,जिलाधिकारी आशीष भटगाई , पुलिस अधीक्षक  अक्षय प्रहलाद कोंडे , सीडीओ दीपक सैनी , जिला क्रीड़ा अधिकारी  अनूप बिष्ट ज़ी,प्रधानाचार्य  मनोज शर्मा ,पार्षद  नीरज जोशी ,नगर मंडल प्रभारी  कृपाल वल्दिया  सहित पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *