उत्तराखंडदेहरादून

पहनावे में पहाड़ी टोपी, गढ़वाली, कुमाऊंनी में अभिवादन, गजब दिखा पीएम का अंदाज

देहरादून: पीएम मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. साथ ही पीएम मोदी ने उत्तराखंड को भी कई सौगात दीं. इसके बाद पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत अपने चिर परिचित अंदाज में गढ़वाली से की.

पीएम मोदी ने कहा उत्तराखंड का प्यारा भुलौ भै बंदौ, बौड़ी, भूल्यूं, सयाणा बुजुर्गों, आप सबूं थै नमस्कार. संबोधन में पीएम मोदी कुमाऊंनी भी बोलते सुनाई दिये. पीएम ने कहा आमा बाबा सबै लई मेरों तरफ बिटी खूब नमस्कार. देहरादून में आयोजित इस जनसभा में पीएम मोदी ने न सिर्फ गढ़वाली, कुमाऊंनी में लोगों का अभिवादन किया बल्कि उन्होंने पहाड़ी टोपी भी पहनी थी.

सीएम धामी ने भी पीएम मोदी को मार्गदर्शक माना है. उन्होंने कहा जिस अपनत्व के साथ प्रदेशवासियों का अभिवादन किया, वह उनके उत्तराखंड के प्रति गहरे लगाव को दर्शाता है. उन्होंने कहा पीएम मोदी का दौरा हमेशा ही उत्तराखंड के लिए सौगातें लेकर आता है.

पीएम मोदी जब भी उत्तराखंड आते हैं वे यहां की स्थानीय प्रोडक्ट को अलग पहचान देते हैं. उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी को भी पीएम मोदी ने ही देश दुनिया में अलग पहचान दिलाई थी. इसके साथ ही पीएम मोदी उत्तराखंड के दूसरे उत्पादों की भी बड़ी ब्रांडिंग करते हैं. आदि कैलाश यात्रा, माणा गांव, शीतकालीन पर्यटन, वेड इन उत्तराखंड ये सभी ऐसे इनिशिएटिव हैं जिन्होंने उत्तराखंड को एक नई पहचान दी है. इन सभी की ब्रांडिंग में पीएम मोदी का बड़ा हाथ रहा है. पीएम मोदी उत्तराखंड के लोकल के लिए हमेशा ही वोकल रहते हैंं.
पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे उनके देवभूमि से लगाव को दिखाते हैं. पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 23वीं बार उत्तराखंड पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 14वां दौरा है. पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार 11 सितंबर 2015 को उत्तराखंड पहुंचे थे. इस दौरान पीएम मोदी ऋषिकेश पहुंचे थे. तब वे दयानंद सरस्वती आश्रम गये थे. इसके बाद वे 6 बार केदारनाथ धाम की यात्रा पर आये. साथ ही दूसरे इवेंट्स में भी पीएम मोदी अक्सर उत्तराखंड आते रहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *