Sunday, May 10, 2026
Latest:
पश्चिम बंगाल

बंगाल में ‘भगवा’ सूर्योदय: सुवेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नए युग का सूत्रपात हो गया है। दशकों के कुशासन और राजनीतिक हिंसा के दौर को पीछे छोड़ते हुए सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह में सुवेंदु ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। भगवा वस्त्रों में सजे सुवेंदु के शपथ लेते ही पूरा मैदान ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा।

योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी रही आकर्षण का केंद्र

शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। बंगाल चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ की रैलियों में उमड़ी भीड़ ने जीत की जो पटकथा लिखी थी, आज उसकी परिणति समारोह में उनके विशेष स्वागत के रूप में दिखी। योगी आदित्यनाथ ने सुवेंदु अधिकारी को गले लगाकर बधाई दी, जिसे ‘डबल इंजन’ सरकार के तालमेल के रूप में देखा जा रहा है।

ममता बनर्जी का किला ढहाया, दो सीटों से जीते सुवेंदु

सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में इतिहास रचते हुए नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। विशेषकर भवानीपुर में उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे मुकाबले में हराकर यह साबित कर दिया कि बंगाल की जनता अब पूरी तरह से परिवर्तन के पक्ष में है। भाजपा ने राज्य की 294 सीटों में से 208 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

सुवेंदु मंत्रिमंडल: इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

सुवेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली:

नाम विशेषता/सीट
दिलीप घोष वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
अशोक किर्तनीया मतुआ समुदाय का प्रमुख चेहरा
अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण से विधायक
निसिथ प्रमाणिक माथाभांगा सीट से निर्वाचित
क्षुदीराम टु़डू रानीबांध से विधायक (पेशे से शिक्षक)

देशभर के दिग्गजों का जमावड़ा

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

  • मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा

  • केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी और स्मृति ईरानी।

  • असम के मुख्यमंत्री: हिमंता बिस्वा सरमा

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री: नायब सिंह सैनी

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: भजनलाल शर्मा

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: डॉ. मोहन यादव

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: विष्णु देव साय

  • गोवा के मुख्यमंत्री: डॉ. प्रमोद सावंत   आदि प्रमुख राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।

“सोनार बांग्ला का सपना अब होगा सच”

शपथ लेने से पहले सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आज से बंगाल में विकास, शांति और समृद्धि के ‘डबल इंजन’ युग की शुरुआत हो गई है। उन्होंने संकल्प लिया कि उनकी सरकार ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को हकीकत में बदलेगी और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *