गांव-गांव से ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुँचे ग्रामीण: राष्ट्रीय टीम का हुआ भव्य स्वागत, एकता और संगठन की मजबूती का दिया गया संदेश
महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर आज खतौली में आयोजित भव्य रैली एवं समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा जी, राष्ट्रीय सचिव भूमेश जी, राष्ट्रीय सलाहकार यज्ञदत्त शर्मा जी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल सिंह जी सम्मिलित हुए।

खतौली ब्लॉक एवं आसपास के गांवों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय टीम का भव्य स्वागत किया तथा ट्रैक्टर एवं डीजे के साथ विशाल रैली निकाली। कार्यक्रम में युवाओं एवं ग्रामीणों का उत्साह देखने योग्य रहा।
इसके अतिरिक्त पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष रण सिंह जी, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज सोम जी, जिला अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान जी, राजीव राणा जिला अध्यक्ष समाज सेवा प्रकोष्ठ, संजय कुमार जिला उपाध्यक्ष समाज सेवा प्रकोष्ठ, उनेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, मोहित कुमार तहसील अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, अनिल कुमार तहसील उपाध्यक्ष, अभिराज मढ़करीमपुर, शिवम सोम ग्राम अध्यक्ष युवा मढ़करीमपुर, गौरव चौहान दहौर, कान सिंह दहौर, हनी दहौर, श्रीओम फहीमपुर, दीक्षांत फहीमपुर, मुकुल पंडित टिटौड़ा एवं आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रैली का समापन छेतल ग्रैंड होटल के पास हुआ।
कार्यक्रम में महाराणा प्रताप जी के आदर्शों, वीरता एवं स्वाभिमान को याद करते हुए समाज में एकता एवं संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
