खेलनई दिल्ली

क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर: पंजाब ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 265 का लक्ष्य किया चेज

IPL में पंजाब किंग्स का महा-विस्फोट: दिल्ली के 265 रनों के पहाड़ को किया धराशायी, क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए, लेकिन पंजाब किंग्स ने जो कर दिखाया है उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए पंजाब ने 265 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर आईपीएल इतिहास के सभी पुराने कीर्तिमानों को मलबे में तब्दील कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि पंजाब ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड (262 रन बनाम केकेआर, 2024) को पीछे छोड़ते हुए खुद को टी-20 का असली ‘चेज मास्टर’ साबित कर दिया है।

केएल राहुल का शतक पड़ा फीका मैच की शुरुआत दिल्ली के दबदबे के साथ हुई थी। कप्तान अक्षर पटेल के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के फैसले को केएल राहुल ने सही साबित किया। राहुल ने मैदान के हर कोने में चौके-छक्कों की बरसात करते हुए 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसकी बदौलत दिल्ली ने 2 विकेट पर 264 रन टांग दिए थे।

प्रभसिमरन और प्रियांश की तूफानी शुरुआत लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की मंशा पहले ओवर से ही साफ़ थी। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (76 रन) और प्रियांश आर्या (43 रन) ने पावरप्ले का ऐसा फायदा उठाया कि दिल्ली के गेंदबाज बेबस नजर आए। दोनों ने शुरुआती 6 ओवरों में ही 116 रन जोड़कर मैच को पंजाब की मुट्ठी में कर दिया। अंत में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 71 रनों की नाबाद पारी खेलकर 18.5 ओवर में ही टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *