अवैध पशु कटान में लिप्त 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून
दिनांक – 16/09/2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध पशु कटान, बिक्री व तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में थाना सहसपुर पर गठित पुलिस टीम को दिनांक: 16-09-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से कुरैशी मौहल्ला रामपुर स्थित एक दुकान में अवैध पशु कटान की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दुकान पर दबिश देते हुए मौके से 02 अभियुक्तों को बडी मात्रा में भैंस वंशीय पशु के मांस तथा मांस काटने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
1- रहमान पुत्र तासीन निवासी कुरैशी मोहल्ला, रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
2- शहबाज पुत्र मतलूब निवासी कुरैशी मोहल्ला रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
बरामदगी
1- 15 किलो पशु मांस
2- एक कुल्हाड़ी व एक छुरी
पुलिस टीम
1- का0 नवबहार सिह
2- का0 अनुराग कुमार
