Sunday, October 25, 2026
क्राइम

बड़ी खबर:- जम्मू के राजौरी में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में मुठभेड़ जारी, जंगल में चल रहा जवानों का सर्च ऑपरेशन; चारों ओर से घिरे तीन आतंकी जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट आरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ अबतक जारी है।

घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद सोमवार को कालाकोट इलाके में ब्रोह और सूम वन बेल्ट को चारो ओर से घेर लिया था।

पूरे इलाके में आतंकियों को ढूंढने के लिए चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राजोरी के कालाकोट इलाके में दो से तीन आतंकवादी घेर लिए गए हैं।

वहीं जवानों ने आतंकियों को खिलाफ ऑपरेशन को तेज कर दिया है। जंगल में छिपे हुए आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *