केदारनाथ धाम पहुंचे दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी: बाबा केदार की विशेष पूजा कर लिया आशीर्वाद
प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन
विशेष पूजा-अर्चना के बाद रोपवे परियोजना का लिया जायजा
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उद्योगपति का स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।
श्री केदारनाथ धाम: 1 मई।देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात जलाभिषेक किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं।
इस दौरान श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उद्योगपति का स्वागत किया तथा भगवान केदारनाथ के दर्शनों के पश्चात उद्योगपति को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि उद्योगपति अडानी आज निजी हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे । अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंधन किये।
दर्शन के बाद उद्योगपति अडानी ने प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे करने की योजना बनायी यह रोपवे को अडानी समूह बनाकर तैयार करेगा।
श्री केदारनाथ धाम से बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में प्रस्तावित रोप वे परियोजना केदारनाथ धाम यात्रा को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
परियोजना से केदारनाथ यात्रा आसान होने के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगण, पुजारी टी गंगाधर लिंग,श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी प्रभारी अधिकारी डीएस भुजवाण, विपिन तिवारी दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।
