उत्तराखंडदेहरादून

रामगढ़ के दो मोटर मार्ग होंगे चकाचक: 5 करोड़ 70 लाख स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण

रामगढ़ मै 2 मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 5करोड़ 70 लाख स्वीकृत जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य-मंत्री कैड़ा

भीमताल विधानसभा के रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़ से झूतिया- हली 8 किमी मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, बरसात के दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानिया होती थी गाड़ी कीचड में फस जाती थी!ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने कहा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 5करोड़ 28 लाख व रामगढ़ के डाकबगला से तूनयुरा – खोपा मोटर मार्ग के लिए 41 लाख की स्वीकृति मिलने के बाद शासन से शासनादेश जारी करा दिया है मंत्री ने अधिकारियो को शीघ्र टैण्डर प्रकिया शुरू करने के निर्देश दिए है मंत्री कैड़ा ने कहा जल्दी ही दोनों मोटर मार्गो पर डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ कर डामरीकरण का कार्य किया जायेगा! मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है! क्षेत्र जी जनता ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया! मंत्री कैड़ा ने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *