उत्तराखंडटिहरी

टिहरी के घनसाली में बड़ा हादसा: पानी के टैंक में डूबने से 31 वर्षीय युवक की मौत

जनपद टिहरी गढ़वाल- घनसाली क्षेत्रांतर्गत टैंक में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव

​आज दिनांक 28 अप्रैल, 2026 को समय लगभग 16:37 बजे
थाना घनसाली के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कस्थल में एक व्यक्ति पानी के टैंक में डूब गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट घनसाली से अपर उपनिरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF ​रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए टैंक में डूबे व्यक्ति को बाहर निकाला। दुर्भाग्यवश, पानी में डूबने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा शव को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

​ मृतक:-
मुकेश सिंह पुत्र  गंगा सिंह, ​उम्र: लगभग 31 वर्ष ​निवासी: ग्राम कस्थल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *