उत्तराखंडदेहरादून

NEET परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में उत्तराखंड क्रांति सेना व तमाम सामाजिक संगठन का हल्ला बोल

NEET परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में उत्तराखंड क्रांति सेना व तमाम सामाजिक संगठन का हल्ला बोल

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : ललित उत्तराखंडी

देहरादून : देहरादून के गांधी पार्क पर उत्तराखंड क्रांति सेना व तमाम सामाजिक संगठनो ने NEET परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है

उत्तराखंड क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव उत्तराखंडी ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कारण उनके सपनों को गहरा आघात पहुंचता है। यह केवल छात्रों के साथ अन्याय नहीं बल्कि देश के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।

समाज सेवक मोहित डिमरी ने कहा कि यदि परीक्षा की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगते हैं तो युवाओं का व्यवस्था से विश्वास उठने लगता है। केंद्र एवं संबंधित एजेंसियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

समस्त सामाजिक संगठनो ने मांग की है कि:

• शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे
• NEET परीक्षा से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए
• पेपर लीक और अनियमितताओं में शामिल व्यक्तियों एवं संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए
• छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू की जाए
• भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त व्यवस्था बनाई जाए

ललित उत्तराखंडी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति सेना युवाओं के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर संगठन प्रदेशभर में आंदोलन चलाने से भी पीछे नहीं हटेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *