उत्तराखंडटिहरी

सिंघटाली में नदी में डूबे दो लोगों की तलाश जारी, SDRF का सर्च अभियान तेज

 

जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत सिंघटाली क्षेत्र में पूर्व में नदी में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश हेतु SDRF द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है।

आज दिनांक 30 जून 2026 को एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम द्वारा सिंघटाली से लेकर ब्यासी तक नदी के विभिन्न संवेदनशील स्थलों, गहरे जलक्षेत्रों एवं संभावित स्थानों पर व्यापक एवं गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से नदी के किनारों, जलधारा के तीव्र प्रवाह वाले क्षेत्रों तथा संभावित स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। जवानों द्वारा पूरे क्षेत्र में गहन खोजबीन की गई, ताकि लापता व्यक्तियों का शीघ्र पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *