उत्तराखंडदेहरादून

गंगा नदी में डूबे 09 वर्षीय बालक की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी

गंगा नदी में डूबे 09 वर्षीय बालक की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी

आज दिनांक को अपराह्न लगभग 3:15 बजे थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत चौकी हरिपुर कलां के गीता कुटीर घाट पर एक 9 वर्षीय बालक नहाने के दौरान संतुलन खो बैठा और गंगा नदी के तेज बहाव में बहकर डूब गया।

 

घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF ढालवाला की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थानीय पुलिस से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा संभावित स्थानों पर डीप डाइवर्स की सहायता से सघन सर्च अभियान चलाया। फिलहाल डूबे हुए बालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबा हुआ बालक कुश शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा, उम्र 9 वर्ष, निवासी पटकुल, रोहिणी, दिल्ली का रहने वाला था, जो अपने परिवार के साथ यहां आया हुआ था। बताया गया कि नहाने के दौरान उसका भाई बचाने के प्रयास में प्रियांशु शर्मा भी नदी के बहाव में बह गया था, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, कुश शर्मा तेज बहाव में आगे निकल गया और डूब गया।

 

SDRF टीम द्वारा बालक की तलाश हेतु सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

 

 

*SDRF की आमजन एवं पर्यटकों से अपील*

SDRF सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान अथवा प्रतिबंधित घाट पर स्नान न करें। केवल सुरक्षित एवं चिन्हित पक्के घाटों पर ही स्नान करें तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। नदी का जलस्तर एवं बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान-माल का गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

 

पुलिस प्रशासन एवं SDRF द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान एवं उद्घोषणाओं के माध्यम से लोगों को सुरक्षित रहने के लिए सचेत किया जाता है। अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा बिना जानकारी के नदी किनारे या गहरे पानी वाले क्षेत्रों में न जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *