उत्तराखंडनैनीताल

नैनीताल की चाइना पीक पर बड़ा हादसा, ट्रैकिंग के दौरान 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पर्यटक

नैनीताल, चाइना पीक ट्रैकिंग के दौरान खाई में गिरे युवक का SDRF ने किया सफल रेस्क्य

आज दिनाँक 25 मई 2026 को चाइना पीक, नैनीताल क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक युवक के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी 24 वर्षीय साजिद पुत्र खुर्शीद, निवासी मानपुर चौकी, जनपद मुरादाबाद अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया हुआ था। ट्रैकिंग के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण युवक लगभग 50 मीटर गहरी खाई की ओर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्गम रास्तों से ट्रेक कर घटनास्थल तक पहुँच बनाई गई। टीम ने अत्यंत सावधानी एवं कुशलता के साथ घायल युवक को खाई से बाहर निकाला तथा स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य सड़क तक पहुँचाया।

युवक के सिर पर चोट लगी थी, जिसे मौके पर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। तत्पश्चात घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय नैनीताल हेतु रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *