उत्तराखंडदेहरादून

बागेश्वर में बड़ा हादसा टला, खाईबगड़ पुल पर चढ़े व्यक्ति का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

बागेश्वर, कपकोट क्षेत्रान्तर्गत खाईबगड़ पुल पर चढ़े व्यक्ति को SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू

जनपद बागेश्वर के थाना कपकोट क्षेत्रांतर्गत खाई बगड़ नामक स्थान पर एक व्यक्ति के पुल के ऊपर चढ़ जाने की सूचना प्राप्त होने पर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया।

दिनांक 23 मई 2026 को पोस्ट कपकोट से उपनिरीक्षक राजेंद्र रावत द्वारा अवगत कराया गया कि थाना कपकोट से पसूचना प्राप्त हुई कि खाई बगड़ पुल पर एक व्यक्ति चढ़ गया है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई तथा SDRF टीम उपनिरीक्षक राजेंद्र रावत के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने जिला पुलिस एवं फायर सर्विस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम द्वारा सूझबूझ एवं सतर्कता के साथ कार्य करते हुए पुल पर चढ़े व्यक्ति दीपक कार्की (उम्र लगभग 45 वर्ष), पुत्र मान सिंह, निवासी खाई बगड़ (मूल निवासी नेपाल) को सकुशल नीचे उतार लिया गया।

रेस्क्यू उपरांत उक्त व्यक्ति को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कपकोट पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *