उत्तराखंडदेहरादून

जनपद टिहरी, एसडीआरएफ द्वारा सिंघताली के पास नदी से अज्ञात शव बरामद

जनपद टिहरी, एसडीआरएफ द्वारा सिंघताली के पास नदी से अज्ञात शव बरामद

आज दिनांक 28 मार्च 2026 को SDRF को पुलिस चौकी ब्यासी से सूचना प्राप्त हुई कि सिंगताली क्षेत्र के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 130 मीटर नीचे नदी किनारे पड़े एक अज्ञात शव तक रोप रेस्क्यू तकनीक के माध्यम से सुरक्षित पहुंच बनाई गई। तत्पश्चात शव को सावधानीपूर्वक सड़क मार्ग तक लाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु मौके पर उपस्थित सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *