उत्तराखंडदेहरादून

ऑपरेशन प्रहार: ऋषिकेश में 675 ट्रेटा पैक अवैध शराब बरामद

दिनांक: 28-06-2026

आपरेशन प्रहार:

कोतवाली ऋषिकेश:

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना स्तर पर गठित अलग-अग टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा चैकिग के दौरान जंगलात बैरियर ऋषिकेश से 01 अभियुक्त अशोक रूहेला पुत्र स्वo कृष्ण कुमार रूहेला को स्विफ्ट डिजायर कार UK07AB-6375 में 14 पेटी (कुल 630 ट्रेटा पैक) अवैध देशी शराब तथा डग बस अड्डा ऋषिकेश के पास से 01 अन्य अभियुक्त राममिलन पुत्र स्व0 पाहलू R/O लक्ष्मी भक्ति को 45 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त अशोक रुहेला के विरुद्ध मु0अ0सं0- 257/ 2026 धारा 60(1)क/72 आब0 अधि0 तथा अभियुक्त राममिलन के विरुद्ध मु0अ0सं0 256-/2026 धारा 60(1) आब0अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये। अभियुक्त अशोक रूहेला द्वारा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त की जा रही स्विफ़्ट डिज़ायर कार को सीज़ किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1 : अशोक रूहेला पुत्र स्वo कृष्ण कुमार रूहेला निवासी -164 ओम विहार अजबपुर कला थाना नेहरु कॉलोनी जनपद देहरादून (उम्र 38 वर्ष)

02 : राममिलन पुत्र स्व0 पाहलू R/O लक्ष्मी भक्ति आश्रम छोटी सब्जी मण्डी ऋषिकेश दे0दून (उम्र – 50 वर्ष)

बरामदगी

अभियुक्त अशोक रूहेला से
1- 14 पेटी (कुल 630 ट्रेटा पैक) अवैध देशी शराब
2-एक स्विफ्ट डिजायर कार UK07AB-6375

अभियुक्त राममिलन से
1- 45 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *