उत्तराखंड

जैव विविधता दिवस पर यू-कॉस्ट और FRI में महा-मंथन, मुख्य अतिथि रहे मंत्री राम सिंह कैड़ा

मंत्री रामसिंह कैड़ा ने देहरादून मैं जैव विविधता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं से किया संवाद वृक्षारोपण कर बताया जैव विविधता का महत्व

विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड के तत्वाधान एवं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं तकनीकी परिषद के सानिध्य में लक्ष्य संस्था के सहयोग से विद्यार्थियों के मध्य जैव विविधता के संरक्षण के संबंध में जागरूकता हेतु एक यू-कॉस्ट झाझरा एवं वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों हेतु आयोजित उक्त दोनों कार्यशालाओं में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम सिंह कैड़ा मंत्री, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तराखण्ड सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंत्री कैड़ा ने वृक्षारोपण किया!पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की!
विश्व जैवविविधता दिवस के अवसर पर मंत्री कैड़ा द्वारा विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बड़े सरल उदाहरणों के साथ पर्यावरण एवं जलवायु में निरंतर हो रहे बदलावों और उनके कुप्रभावों के विषय में बताया। श्री कैड़ा द्वारा विद्यार्थियों को जैव विविधता के संरक्षण हेतु उन्हें जीव जन्तुओं तथा वनस्पतियों के प्रति संवेदनशील तथा उदार होने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मा॰ मंत्री जी द्वारा अवगत कराया गया कि जैव विविधता तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार कटिबद्व है। सरकार द्वारा विकास की नीतियां पर्यावरण संरक्षण को मध्येनजर रख कर बनायी जा रही हैं।
यू-कॉस्ट में आयोजित कार्यक्रम में डॉ0 दुर्गेश पंत महानिदेशक, यू-कॉस्ट, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, कर्नल वर्तुल थपलियाल तथा वन अनुसंधान संस्थान में श्री एस0पी0 सुबुद्धि, अध्यक्ष उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड, श्री टी0आर0 बीजू लाल, सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड जैव विविधता बोर्ड, आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
यू-कॉस्ट में आयोजित कार्यशाला में देहरादून के विभिन्न महाविद्यालयों के 250 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तो वहीं वन अनुसंधान संस्थान में राज्य के दूरस्थ जनपदों यथा चमोली, पिथौरागढ़,भीमताल,नैनीताल, टिहरी गढ़वाल के कुल 18 राजकीय इण्टर कॉलेजों के लगभग 300 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया। यह पहला अवसर था जब मा0 मंत्री जी के मार्गदर्शन में जैव विविधिता दिवस के अवसर पर राज्य के विभिन्न जनपदों से विद्यार्थियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *