उत्तराखंडनैनीताल

मंत्री कैड़ा ने किया चाफी से अलचोना -ताडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ

मंत्री कैड़ा ने किया चाफी से अलचोना -ताडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ

भीमताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक के चाफी से अल्चौना -ताडा मोटर मार्ग ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, बरसात के दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानिया होती थी गाड़ी कीचड में फस जाती थी!ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सुधारीकरण व डामरीकरण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने कहा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2करोड़ 26लाख स्वीकृति कराने के बाद आज निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया!

साथ मंत्री कैड़ा राम सिंह कैड़ा ने विनायक स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर को मंदिर माला मिशन योजना मै सम्मलित कर मंदिर सौन्दर्यकरण व पुनर निर्माण कार्य के लिए 91 लाख स्वीकृति कराने के बाद आज मंदिर के सौन्दर्यकरण व पुनर निर्माण का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया!

मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा रहा, मंदिर माला मिशन योजना के अंतर्गत मंदिरो का सौन्दर्यकरण व जीर्णोद्धार, पुनःर निर्माण कार्य किये जा रहे है क्षेत्र की जनता ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया! मंत्री कैड़ा ने कहा प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया!

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कमल जोशी, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, प्रधान कमल देवका, लता आर्य, अंकित आर्य, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल ,जेस्ट प्रमुख नंदाबल्ल्ब ब्रजवासी, आंनद मणी भट्ट, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *