उत्तराखंडनैनीताल

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बागेश्वर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में की सहभागिता

 

प्रभारी मंत्री  राम सिंह कैड़ा ने आज आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के 25 वर्षों के सफल सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के कार्यकाल के पूर्ण होने के अवसर पर बागेश्वर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में मुख्य रूप से सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री  राम सिंह कैड़ा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  का यह 25 वर्षों का कार्यकाल अंत्योदय, जन-कल्याण और राष्ट्र सेवा का एक अनुपम प्रतीक रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच, मजबूत इच्छाशक्ति और निस्वार्थ कार्यशैली का ही परिणाम है कि आज भारत संपूर्ण विश्व में एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में जनप्रतिधियों और कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष (बागेश्वर)  प्रभा दानू गड़िया, माननीय विधायक (बागेश्वर)  पार्वती चंदन राम दास, माननीय विधायक (कपकोट)  सुरेश गड़िया, दर्जा राज्यमंत्री  शिव सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री  भूपेश उपाध्याय तथा जिला पंचायत अध्यक्ष (बागेश्वर)  शोभा आर्या, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण, सम्मानित पार्टी पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *