उत्तराखंडदेहरादून

मेयर सौरभ थपलियाल ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

देहरादून

दिनांक 19/07/2026

 

मानसून के दौरान आमजन को त्वरित समाधान एवं आपदा संबंधी शिकायतों के निस्तारण के उद्देश्य से नगर निगम देहरादून परिसर में संचालित आपदा कंट्रोल रूम (डिजास्टर कंट्रोल रूम) का आज रविवार को महापौर सौरभ थपलियाल ने औचक निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान महापौर ने नियंत्रण कक्ष में संधारित शिकायत रजिस्टर खंगाला एवं प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति तथा शिकायतों पर की गई कार्रवाई की स्टाफ से जानकारी ली

मेयर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

महापौर ने नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि मानसून के दौरान जलभराव, नालों के अवरुद्ध होने, अन्य आपात परिस्थितियों से संबंधित शिकायतों पर विशेष सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायत प्राप्त होने से लेकर उसके पूर्ण निस्तारण तक की जानकारी विधिवत अभिलेखों में दर्ज की जाए तथा आवश्यकतानुसार वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए।

मेयर थपलियाल ने कहा* कि नगर निगम का उद्देश्य मानसून के दौरान नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, निरंतर निगरानी तथा त्वरित प्रतिक्रिया अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए* कि मानसून अवधि में नगर निगम आपदा कंट्रोल रूम 24×7 पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करता रहे तथा प्रत्येक शिकायत के शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *