ऋषिकेश पहुंचे जगदीप धनखड़, परमार्थ निकेतन में की संतों से भेंट
ऋषिकेश
भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने परिवार के साथ आज परमार्थ निकेतन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानंद और साध्वी भगवती ने जगदीप धनखड़ का भगवान शिव की प्रतिमा और रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया। वहीं संध्या काल में धनखड़ ने गंगा आरती में प्रतिभाग किया।
जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ के परमार्थ पहुंचने पर परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों एवं आचार्यों ने शंखनाद, पुष्पवर्षा और वेदमंत्रों की मंगलमय ध्वनि के साथ किया। इस दौरान स्वामी चिदानंद और धनखड़ के बीच राष्ट्र, समाज, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा, युवा पीढ़ी तथा भारत की आध्यात्मिक विरासत सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। वी

