उत्तराखंडदेहरादून

बागेश्वर मैं प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की प्रेस वार्ता बताई मोदी सरकार के 12 साल की कार्यकाल योजना

बागेश्वर मैं प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की प्रेस वार्ता बताई मोदी सरकार के 12 साल की कार्यकाल योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) सरकार के 12 साल का सफल कार्यकाल पूरा होने के ऐतिहासिक अवसर पर बागेश्वर जिले के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा बागेश्वर मैं प्रेस वार्ता मै प्रधानमंत्री मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक बनने पर बधाई दी है।

प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बीते 12 वर्षों (2014 से लेकर अब तक) की जिन प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक उपलब्धियों बताते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

12 साल मैं गरीब कल्याण और सामाजिक न्याय

गरीबी से मुक्ति: सरकार की नीतियों के चलते देश के 25 करोड़ से अधिक लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं।

‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है।गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज के लिए ₹5 लाख तक का सालाना स्वास्थ्य कवच दिया गया। ‘पीएम आवास योजना’ के तहत करोड़ों पक्के घर, हर घर बिजली, ‘हर घर जल’ मिशन के तहत साफ पानी और उज्ज्वला योजना के जरिए एलपीजी कनेक्शन दिए गए।

मंत्री ने कहा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A को हटाकर उसे देश की मुख्यधारा से पूरी तरह जोड़ा गया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का ऐतिहासिक कानून लागू करने का प्रस्ताव लाया गया।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA): पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हुए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता साफ हुआ है! कानूनी सुधार: ब्रिटिश काल के पुराने 1,200 से अधिक अप्रासंगिक कानूनों को खत्म कर आईपीसी, सीआरपीसी की जगह नई भारतीय न्याय संहिता लागू की गई।आर्थिक और ढांचागत प्रगति डिजिटल क्रांति (UPI): भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम बन चुका है, जिसने बिचौलियों और भ्रष्टाचार को खत्म कर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) को संभव बनाया।

मंत्री ने कहा हाईवे नेटवर्क 1.5 लाख किमी से पार पहुंच गया है, देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 160 से अधिक हो गई है और आधुनिक वंदे भारत ट्रेनों का जाल बिछाया गया है। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और बड़ी वैज्ञानिक ताकत बनकर उभरा है (जैसे मिशन चंद्रयान) सरकार अब “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ साल 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र (Viksit Bharat) बनाने के रोडमैप पर काम कर रही है। मंत्री कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मै देश व प्रदेश को विकाश की गति मिली है! इस दिशा मै हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *