उत्तराखंडदेहरादून

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियो के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

देहरादून
दिनांक- 27/09/2026

थाना रायपुर

दिनांक – 23/09/2026 को वादिनी सुषमा शर्मा द्वारा थाना रायपुर पर नाला पानी चौक के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किए जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु०अ०सं०- 394/26, धारा 126(2)/140(3)/61(2)/ 62 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में एक अभियुक्ता को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई थी। अभियुक्ता से पूछताछ में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों की मदद से उक्त घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया था, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्ता के अन्य साथियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी, जिनकी गिरफ्तारी हेतु एसएससी देहरादून के निर्देशों पर अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक – 27/09/2026 को पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त प्रियांशु पुत्र स्व० सुखपाल निवासी अन्नकी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को नवोदय नगर हरिद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके साथी दीपक का पैसों के लेनदेन को लेकर देहरादून में सुषमा नाम की महिला से विवाद चल रहा था तथा दीपक के कहने पर वह अपने अन्य साथियों आदित्य और लक्की के साथ उक्त महिला को डराने के लिए देहरादून आया था।

अभियुक्त के साथ घटना में शामिल उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

प्रियांशु पुत्र स्व० सुखपाल निवासी अन्नकी, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, मूल पता – ग्राम नगला एहमाद, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष

पुलिस टीम

1- अ0उ0नि0 सुनील रावत
2- हे0का0 दीप प्रकाश
3- हे0का0 प्रेम पावर
4- का0 मनोज
5- हे0का0 किरण कुमार, (एसओजी देहरादून)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *