उत्तराखंडदेहरादून

स्वतंत्रता दिवस पर धामी का संदेश, उत्तराखंड के विकास का संकल्प

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने विकास में जनभागीदारी और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी को अहम बताया। धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास का लाभ हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास जारी है। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के संकल्प का अवसर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *