चोरी की अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून
दिनांक – 22/08/2026
घटना का विवरण:-
1- दिनाँक – 08/08/2026 की वादी संदीप राणा पुत्र शीशपाल राणा निवासी रिस्पना नगर द्वारा थाना नेहरु कॉलोनी पर प्रार्थना दिया कि अज्ञात चोर द्वारा रिस्पना नगर क्षेत्र से उनकी एक्टिवा स्कूटी चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरु कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 324/2026, धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
2- दिनांक – 18/08/2026 की रात्रि वादी चौधरी धीरज सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी महादेव पुरम द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके महादेवपुरम क्षेत्र स्थित कार्यालय से लैपटॉप, मोबाइल फोन एवं नकदी चोरी कर ली है, जिसके संबंध में थाना नेहरु कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 337/2026, धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
लगातार हुई चोरी की घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत उनके अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दियेे गये। गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
दिनांक 21/08/2026 को पुलिस टीम द्वारा राजीव नगर पुल के पास चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति, जो बिना नम्बर की एक्टिवा पर आ रहा था, को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया तो उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर एक्टिवा को तेजी से मोडते हुए विपरीत दिशा में भागने का प्रयास करने लगा, इस दौरान स्कूटी फिसलने के कारण स्कूटी सवार मौके पर गिर गया। संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा स्कूटी सवार को मौके पर पकडकर उससे पूछताछ की तो उसके द्वारा अपना नाम सुनील पुत्र उमेद सिंह बताया गया, जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से एक एचपी कंपनी का लैपटॉप एवं एक सोनी एक्सपीरिया मोबाइल फोन बरामद हुआ।
बिना नम्बर की एक्टिवा व बरामद लैपटॉप व अन्य सामान के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त लैपटॉप एवं मोबाइल फोन को महादेवपुरम क्षेत्र से तथा एक्टिवा को रिस्पना नगर क्षेत्र से चोरी किया जाना बताया गया, जिस पर उसे मौके से गिरफ्तार करते हुए बरामद माल को कब्जे में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है, जिसके द्वारा अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की उक्त घटनाओं को अंजाम दिया गया था। चोरी की घटनाओं में बरामद माल को आज अभियुक्त बेचने की फिराक में घूम रहा था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- सुनील पुत्र उम्मेद सिंह, निवासी उफल्डा, निकट पराग डेयरी, थाना श्रीनगर, जनपद- पौड़ी गढ़वाल, उम्र- 28 वर्ष।
बरामदगी:
1- एचपी कंपनी का लैपटॉप – 01
2- सोनी एक्सपीरिया मोबाइल फोन – 01
3- सफेद रंग की एक्टिवा, बिना नंबर प्लेट
पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक
2- अ0उ0नि0 अंशुल सिंह बर्तवाल
3- का0 सत्यवीर
4- का0 मुकेश जोशी
