एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस
देहरादून
दिनांक – 14/09/2026
थाना नेहरू कॉलोनी
दिनांक – 14/09/2026 को नेहरू कॉलोनी पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अलग अलग स्थानों में मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्त रूप नगर रेलवे पटरी के पास खाली मैदान में अपने ऑटो के साथ खड़े है, जो संभवतः दोबारा किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पुुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर एक खाली मैदान में खड़े एक ऑटो में 02 व्यक्ति बैठे हुए थे, जो पुलिस को अपनी ओर आता देख मौके से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस द्वारा मौके से पकड़ लिया गया, दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 धारदार खुखरी तथा 02 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनके सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त मोबाइल फोन उनके द्वारा आनंदग्राम और रिस्पना पुल के पास से 02 नशेडियों को खुखरी दिखाते हुए उन्हें डरा-धमका कर छीने गये थे।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनो स्वंय भी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त मुख्यतः नशेडी व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते थे, जिन्हें वह अपने पास रखी खुखरी से डरा-धमकाकर उनसे मोबाइल फोन व पैसे छीन लेते थे।
अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी पर मु०अ०सं०- 378/2026, धारा 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस तथा अवैध खुकरी बरामदगी पर मु०अ०सं०- 381/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- अभिषेक यादव, निवासी: पंचायती शिव मंदिर के पास, लोअर राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 23 वर्ष
2- सुनील उर्फ चक्की, निवासी: मंगल बस्ती, लोअर राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
बरामदगी:-
1- अलग-अलग घटनाओं में छीने गये 02 स्मार्ट फोन
2- 01 खुखरी
3- घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या: यू0के0-07- टीई-4872
पुलिस टीम:-
1- उ०नि० गिरीश चन्द्र बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला
2- कां0 संदीप कुमार
3- कां0 मोहित शर्मा
