कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जलागम योजनाओं की समीक्षा की
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दिए कि जलागम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं का लाभ राज्य के गांव-गांव और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना के निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज गौलापार सभागार मै जलागम विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की ” बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने
योजनाओं का धरातल पर हो रहे कार्यों की जानकारी ली! स्पष्ट किया कि योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी करने को कहा।
मंत्री कैड़ा ने जलागम विभाग के अंतर्गत वर्तमान में चल रहे सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ और शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि तय समय सीमा के भीतर लोगों को सुविधाएं मिल सकें।
मंत्री ने कहा जलागम की योजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास को गति देने पर बल दिया गया।
