भीमताल: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक मै युवामोर्चा भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम मै ग्रामीणों व भाजपा पदाधिकारीयों की समस्याओं को सुना! भाजपा पदाधिकारीयों व ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा सम्मुख रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने कहा जिन जिन गाँव मै अभी सड़क नहीं पहुंच पाई है उन गाँव को सड़क से जोड़ने के लिए pmgsy फेस 4 के अंतर्गत सम्मलित कर दिया है और प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिए है जल्दी की उनपर स्वीकृति मिलेगी! जिस दिशा मै कार्य किया जा रहा है! मंत्री कैड़ा ने भाजपा पदाधिकारीयों कार्यकताओं से कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं हम सबको कार्य करना है मंत्री कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा मै लगातार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है! युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों जनता ने फूल मालाओ से स्वागत कर आभार व्यक्त किया!
