बड़ी खबंरहरिद्वार

Bharat News:- विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास मकान गिरने की घटना में फायर सर्विस ने चार लोगों को सुरक्षित निकाला।

देहरादून 

आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को एमडीटी के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की विष्णु घाट रेलवे स्टेशन के पास स्थित काली कमली क्षेत्र में एक मकान अचानक गिर जाने से चार लोग उसके मलबे में फँस गए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस मायापुर की टीम LFM- नरेंद्र सिंह तोमर, DVR – प्रकाश मनोरी, FM- चंद्र प्रकाश नौटियाल, FM-मातबर सिंह तोमर, FM- सुरेश, FW- दीपाली वर्मा तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

टीम ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए मलबे में फँसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फँसे हुए व्यक्तियो में एक व्यक्ति बीमार व चलने में असमर्थ था जिसको फायर सर्विस टीम द्वारा स्ट्रेचर की सहायता से कुशल बाहर निकला गया

फायर सर्विस के इस सराहनीय एवं समयबद्ध प्रयास से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बचाव अभियान के दौरान टीम ने पूरी सतर्कता और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया, जिसके कारण सभी लोगों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *