देहरादूननगर निगमलेटेस्ट न्यूज़

Bharat News:- महापौर सौरभ थपलियाल ने किया सीवर निर्माण कार्यों का निरीक्षण , विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश।

देहरादून 

महापौर सौरभ थपलियाल ने शनिवार को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोहकमपुर , मियांवाला क्षेत्र में चल रहे सीवर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर सौरभ थपलियाल ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना।

दरअसल सीवर निर्माण कार्यों के लिए खोदी गयी सड़कों के कारण से स्थानीय लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदी सड़कों के चलते लोगों को आवाजाही में भी काफी दिक्कतें आ रही है।

इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा महापौर सौरभ थपलियाल से मिलकर शिकायत भी की गई। लिहाजा आज सुबह मेयर सौरभ थपलियाल ने पहले मोहकमपुर और फिर मियांवाला क्षेत्र में चल रहे सीवर निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

मौके पर स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर मेयर सौरभ थपलियाल ने विभागीय अधिकारियों को फोन कर समस्या के तत्काल समाधान को कहा।

मेयर सौरभ थपलियाल ने अधिकारियों दो टूक कहा कि सीवर के लिए खोदी जा रही सड़कों को तत्काल दुरुस्त किया जाय और इस बात का भी ध्यान रखा जाय कि सीवर निर्माण कार्यों के चलते स्थानीय जनता को दिक्कतें न हों। इसके अलावा सभी सीवर निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएं ताकि मानसून सीजन से पहले सड़कें दुरूस्त हो सकें।

इस दौरान स्थानीय पार्षद रविन्द्र रावत भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *