देहरादून रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट पर युवक गहरी खाई में गिरा, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया
दिनांक: 21 जुलाई 2026
आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को ऋषिकेश कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि देहरादून रोड स्थित काली माता मंदिर के आगे एक युवक सड़क किनारे स्थित संतुलन खोकर गहरी खाई में गिर गया है।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम ढालवाला आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने विषम परिस्थितियों में खाई में उतरकर घायल युवक तक पहुंच बनाई तथा उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के उपरांत टीम द्वारा युवक को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से निकालकर नदी मार्ग से एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घटना के दौरान स्थानीय पुलिस , फायर की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम मोहित आर्या पुत्र प्रदीप आर्या, उम्र 20 वर्ष, निवासी बेतालघाट, जनपद नैनीताल* है। वह अपने साथियों के साथ घूमने आया था। खाई के पास संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरी खाई में गिर गया।
सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील की कि बरसात के मौसम में पर्यटन स्थलों, सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य जोखिम वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। फोटो या वीडियो बनाने के लिए किसी भी प्रकार का अनावश्यक जोखिम न उठाएं तथा अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। आपकी सतर्कता ही किसी भी दुर्घटना से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम
एडिशनल एस आई विजेंद्र कुड़ियाल
अर्जुन,
किशोर
सुमित नेगी
रमेश भट्ट
रवींद्र
दीपक सिंह
राहुल कुमार
अमित सिंह
सुमित
