रुद्रप्रयागउत्तराखंड

गहरी खाई में घायल अवस्था में मिला लापता व्यक्ति, SDRF एवं DDRF की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित पहुँचाया अस्पताल।

 

दिनांक 15 नवम्बर 2026

जनपद रुद्रप्रयाग के लमेरी गांव निवासी 32 वर्षीय आशीष कल शाम से लापता थे। परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। इस दौरान उनके कपड़े एवं चप्पल सड़क किनारे मिलने पर उनके नदी में बहने की आशंका जताई गई तथा सर्च एवं रेस्क्यू हेतु SDRF टीम से सहायता मांगी गई।

जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से प्राप्त सूचना पर SDRF पोस्ट रतूड़ा से मुख्य आरक्षी प्रदीप रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF एवं DDRF की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

खोजबीन के दौरान लापता व्यक्ति सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में घायल अवस्था में मिला। संयुक्त टीम द्वारा अत्यंत सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर घायल व्यक्ति को सुरक्षित नदी किनारे तक पहुंचाया गया।

इसके उपरांत 40वीं वाहिनी के आपदा राहत दल की राफ्ट की सहायता से नदी मार्ग द्वारा घायल को रुद्रप्रयाग लाया गया तथा अग्रिम उपचार हेतु जिला पुलिस एवं एम्बुलेंस टीम के सुपुर्द किया गया।

SDRF एवं DDRF की संयुक्त टीम के त्वरित एवं समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन से लापता व्यक्ति को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *