नई दिल्ली

15 अगस्त से एक दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संदेश

नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने कहा कि आजादी के 80वें वर्ष की शुरुआत हमारे लिए गर्व का पल है। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि देश ने आजादी के बाद कई क्षेत्रों में बड़ी प्रगति की है। आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है।

राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से देश की तरक्की में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए और देश को मजबूत बनाने में सहयोग करे।

उन्होंने युवाओं से देश के विकास में आगे बढ़कर भाग लेने और नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिल-जुलकर काम करने से भारत को और मजबूत तथा विकसित बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *