उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में 16 अधिकारियों को पदोन्नति, नई जिम्मेदारी मिली

दिनांक: 21/07/2026 देहरादून

देहरादून। सहकारिता विभाग की शीर्ष सहकारी संस्था उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक और खुशियों भरा रहा। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत संघ के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई।

पदोन्नति के आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों/ कार्मिकों ने आज मंगलवार को
अपना-अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
पदोन्नति सूची के अनुसार  त्रिभुवन सिंह रावत को महाप्रबंधक (जीएम) के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि  त्रिलोचन पाठक को वरिष्ठ प्रबंधक बनाया गया है।
इसी प्रकार  प्रेम हरबोला, सुमन पांडे,  सतीश पुरोहित,  सुशील तिवारी एवं सोनी सिंह को प्रबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
वहीं सुनीता टम्टा,  भोला जोशी,  हरिश्चंद्र कांडपाल एवं  संजय आर्य को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
अंसार अहमद,  तरुण चौहान,  प्रियंक तिवारी,  महिपाल सिंह एवं  भूपेंद्र सिंह बोरा को सहायक के पद पर पदोन्नति मिली

देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ मुख्यालय सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा इस उपलब्धि की खुशी साझा की।
नवनियुक्त महाप्रबंधक  त्रिभुवन सिंह रावत ने सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, निबंधक सहकारी समितियां डॉ मेहरबान बिष्ट, प्रशासक उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ  ईरा उप्रेती, प्रबंध निदेशक  आनंद शुक्ल जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ को नई व्यावसायिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *