राजपुर रोड दिलाराम में चलती कार में लगी आग, स्थानीय व्यापारी अरविंद रोहिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
राजपुर रोड दिलाराम में चलती कार में लगी आग, स्थानीय व्यापारी अरविंद रोहिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
देहरादून, राजपुर रोड स्थित दिलाराम क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब नंबर UP07K 7117 की एक मारुति कार में अचानक आग लग गई। आग उस समय लगी जब वाहन व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक के बीच से गुजर रहा था।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय व्यापारी अरविंद रोहिला ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए अपनी दुकान से तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर लाकर कार में लगी भीषण आग पर काबू पाया। उनकी त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक दिया गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों तथा वाहन स्वामी ने अरविंद रोहिला द्वारा दिखाई गई बहादुरी, सूझबूझ एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास मौजूद अन्य वाहन और लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
अरविंद रोहिला की इस साहसिक पहल की क्षेत्रभर में प्रशंसा की जा रही है और लोगों ने उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
