जिंदगियां बचाने का जज्बा: ACMO मुज़फ्फरनगर ने प्रशस्ति पत्र देकर NGO की टीम को सराहा, 26 जनवरी को फिर लगेगा शिविर
अपनी NGO “उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन कमेटी ( ग्रामीण विकास एवं मानव कल्याण समिति)” द्वारा समाजहित में निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराकर अनेक बहुमूल्य जीवन बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार (चिकित्सा विभाग) के तत्वावधान में एसीएमओ मुज़फ्फरनगर एवं मुज़फ्फरनगर राजकीय चिकित्सालय के अधिकारियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर हमारे प्रिय अंकल संगठन मंत्री जगपाल सिंह और संजय चौहान (जिला अध्यक्ष, मुज़फ्फरनगर) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सभी रक्तदाताओं का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी के इस निःस्वार्थ योगदान ने अनेक ज़िंदगियाँ बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस मानवीय सेवा और सामाजिक समर्पण के लिए आप सभी को हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं।
26 जनवरी 2026 को NGO यूनियन के बैनर तले पुनः शिविर का आयोजन किया जाएगा।
