उत्तराखंडदेहरादून

त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर सरकार सख्त, मुख्यमंत्री बोले—ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं

त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर सरकार सख्त, मुख्यमंत्री बोले—ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं

देहरादून

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश में किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हैं और अराजक तत्वों के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस जघन्य अपराध में संलिप्त सभी आरोपितों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

त्रिपुरा के उनोकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें दो नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक आरोपित अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम नेपाल भी भेजी गई है।

मुख्यमंत्री ने फरार आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस को दिए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आरोपी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रहने वाले हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने मृतक छात्र के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *