उत्तराखंडपौड़ी

सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: सतपाल महाराज

 

सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: सतपाल महाराज

सतपुली एवं एकेश्वर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुआ मंथन

पौड़ी

भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली शक्ति है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही “बूथ जीता, तो चुनाव जीता” का संकल्प साकार होता है। यह बात प्रदेश सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री तथा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सतपुली और एकेश्वर मंडल में आयोजित बैठकों के दौरान कही।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सतपाल महाराज ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 45 दिनों तक आम जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

 

बैठकों के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बूथ अध्यक्षों और बीएलओ-2 कार्यकर्ताओं के साथ भी संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

 

सतपुली मंडल बैठक में मंडल अध्यक्ष सरवेन्द्र पहाड़ी, जिला मंत्री बृजमोहन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश रिकॉर्डिंग सदस्य वेद प्रकाश वर्मा सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ प्रभारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

वहीं एकेश्वर मंडल बैठक में मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह, देवेंद्र भट्ट, गणेश रावत, महामंत्री सुनील, सत्येंद्र नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज पांथरी, बीएलए बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र डंडरियाल, डॉ. मनमोहन घड़ियाल, राजेंद्र पोखरियाल, अशोक पुंडीर सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ प्रभारी तथा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *