उत्तराखंडदेहरादून

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

दून पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा गिरोह बनाकर लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर/गुंडा एक्ट के अंतर्गत कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में कोतवाली सहसपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

 

कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में संलिप्त तीन अभियुक्त—

 

1. जीशान पुत्र बुन्दु निवासी खुजनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (उ0प्र0)

2. असलम पुत्र नयाजमुलदीन निवासी खेरीबांस ताजेवाला प्रतापनगर, थाना खिजरावाद, जिला यमुनानगर (हरियाणा)

3. आरिफ पुत्र शहीद निवासी सिकरोड़ा भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार

 

द्वारा गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इन अभियुक्तों के विरुद्ध दिनांक 15/09/2025 को कोतवाली सहसपुर में मु0अ0सं0 221/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 

उक्त प्रकरण में अभियुक्त जीशान को पूर्व में दिनांक 26/10/2025 को दून पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

लगातार सुरागरसी, मुखबिर तंत्र की सक्रियता एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 12/13-12-2025 की रात्रि को वांछित अभियुक्त असलम पुत्र नयाजमुलदीन को यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में वांछित/फरार चल रहे अभियुक्त आरिफ पुत्र शहीद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास जारी हैं।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम असलम पुत्र नयाजमुलदीन

निवासी खेरीबांस ताजेवाला प्रतापनगर, थाना खिजरावाद

जनपद यमुनानगर, हरियाणा

उम्र : 36 वर्ष

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 59/2025, धारा 303(2), 317(2), 3(5) BNS, कोतवाली सहसपुर

2. मु0अ0सं0 103/2025, धारा 305(a), 317(2), 3(5) BNS, थाना विकासनगर

3. मु0अ0सं0 83/2025, धारा 305(a), 3(5) BNS, थाना डोईवाला

4. मु0अ0सं0 28/2025, धारा 303(2), 3(5) BNS, थाना रानीपोखरी

5. मु0अ0सं0 221/2025, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सहसपुर

पुलिस टीम

 

1. उपनिरीक्षक विवेक भण्डारी, चौकी प्रभारी कुल्हाल

2. उपनिरीक्षक सनोज कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर

3. कांस्टेबल बृजपाल सिंह

4. कांस्टेबल राजकुमार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *