उत्तराखंडदेहरादून

47वीं ऑल इंडिया पीआर कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय गौरव

 

सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर साबित हुई। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सुशासन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया।

यह सम्मान प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शी शासन व्यवस्था और प्रभावी जनसंचार के क्षेत्र में बंशीधर तिवारी के उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजन तक सरल, स्पष्ट और प्रभावी रूप से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी उपयोग, नवाचार आधारित संचार रणनीतियों और संवेदनशील जनसंपर्क दृष्टिकोण के माध्यम से उन्होंने सुशासन की अवधारणा को मजबूत किया है। उनकी कार्यशैली ने सरकार और जनता के बीच विश्वासपूर्ण संवाद को नई दिशा दी है।

 

उल्लेखनीय है कि देहरादून 13 से 15 दिसंबर तक 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें देशभर से जनसंपर्क, मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन “विकसित भारत @2047: विकास भी, विरासत भी” विषय पर केंद्रित है।

 

सम्मेलन के दौरान सुशासन, पारदर्शिता, डिजिटल कम्युनिकेशन और राष्ट्र निर्माण में जनसंपर्क की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन किया जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड को राष्ट्रीय संवाद और नीति विमर्श के एक सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *