उत्तराखंडनई दिल्ली

‘INS विक्रांत के नाम से ही पूरे पाकिस्तान की नींद उड़ गई थी’, PM मोदी ने बीच समंदर नौसेना के साथ मनाई दिवाली 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना जवानों के साथ दिवाली मनाई, रात बिताने का अनुभव साझा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईएनएस विक्रांत पर जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं उन्होंने अपने संबोधन में सोमवार को कहा कि इस साल स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के बीच दिवाली मनाकर वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं

विमानवाहक पोत पर रात बिताने के अनुभव का जिक्र करते हुए, उन्होंने कर्मियों से कहा मैं कल से आपके बीच हूं और हर पल मैंने उस पल को जीने के लिए कुछ न कुछ सीखा है आपका समर्पण इतना ऊंचा है कि मैं उसे जी तो नहीं पाया लेकिन मैंने उसे अनुभव ज़रूर किया है. मैं कल्पना कर सकता हूं कि इस दौर से गुज़रना कितना मुश्किल रहा होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ महीने पहले ही हमने देखा कि कैसे विक्रांत नाम  से ही पूरे पाकिस्तान में दहशत की लहर दौड़ गई थी. ऐसी है इसकी ताकत- एक ऐसा नाम जो युद्ध शुरू होने से पहले ही दुश्मन के हौसले पस्त कर देता है. ये है

INS विक्रांत की ताकत है. इस मौके पर, मैं विशेष रूप से हमारे सशस्त्र बलों को सलाम करना चाहता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *