पुलिसबड़ी खबंरहरिद्वार

Bharat News:- हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता 24 घंटे के भीतर फायरिंग कर प्राणघाती हमले के आरोपी को धर दबोचा।

देहरादून 

दिनांक 2/3-08-2025 की रात्रि /प्रातः डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम लालचंद वाला में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है और आरोपी गोली मारकर फरार हो गया है।

जिस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल एक्टिव होकर उच्चाधिकारियों को सूचित कर मौके पर पहुँची व तत्काल पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। उक्त संबंध में पीड़ित के भाई की तहरीर पर थाना खानपुर में मुकदमा अपराध संख्या 173/ 25 धारा 109(1), 115(2),351(2), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त सुशील को प्रहलादपुर अनाज मंडी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे के साथ दबोचा गया।

अभियुक्त हत्या के गंभीर मामले में 18 साल बाद जेल से छूटकर कुछ महीने पहले वापस आया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि गांव में सर्कस लगा था मैने डरा धमकाकर सर्कस वालों को और गांव वालों को वहां से भगा दिया था लेकिन एक लड़का वंश पुत्र स्व0पप्पू उर्फ बलिहार मुझे से उलझ कर बहस बाजी कर रहा था जिस कारण मैंने उस पर फायर झोंक दिया। मैं उसे मारना चाहता था लेकिन फायर उसके पैर में जाकर लगा। फिर गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मैं वहां से भाग गया था।

*नाम पता अभियुक्त-*
1-सुशील पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम लालचंदवाला थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 53 वर्ष

*बरामदगी*
देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
मु 0अ0स0 26/2008 धारा 302,201 आईपीसी (सजायाफ्ता)

*पुलिस टीम*
1- निरीक्षक रविन्द्र शाह – थानाध्यक्ष खानपुर
2 उ0नि0 समीप पाण्डे चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर
3- का0 अरविन्द सिंह रावत
4 का0 बलवीर सिंह
5.का0 रितिक
6.का0 सुमित
7 हे0का0 चमन (एस0ओ0जी0 रुड़की विशेष सहयोग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *