उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्यवासियों से अपील की है कि पीएम मोदी अपील को आत्मसात करने का समय है। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की है।
स्वदेशी अपनाओ-राष्ट्र को आगे बढ़ाओ
शासकीय आवास पर बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु निर्देश दिए। हमारा संकल्प है कि प्रदेशवासियों को स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि स्वदेशी के प्रति विश्वास और मजबूत हो व प्रदेश की आर्थिकी को नई गति और मजबूती मिल सके। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप समस्त प्रदेशवासी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन को आत्मसात करते हुए देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे। इससे न केवल हमारे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में भी हम सभी सहभागी बनेंगे।


