उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

नई दिल्ली | 17 दिसंबर 202

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

भेंट के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपरा की प्रतीक, यूनेस्को से मान्यता प्राप्त “रम्माण” लोकनाट्य पर आधारित एक पुस्तक गृह मंत्री को भेंट की। साथ ही इस अनमोल सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन और विस्तार की आवश्यकता पर अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की और राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया।

 

बैठक के दौरान कोटद्वार के समग्र विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और लोक परंपराओं के संवर्धन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने इन सभी विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

 

गृह मंत्री द्वारा दिया गया समय और मार्गदर्शन उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायी साबित होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *