राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश: राज्य सभा चुनावों के लिए योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भाजपा के सातों प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लखनऊ। बसंत पंचमी के शुभ मौक़े कुओं भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने राज्य सभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए चुना। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सातों प्रत्याशियों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा की मौजूदगी में प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। बुधवार को विधान भवन में प्रत्याशी भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, संगीता बलवंत, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन ने पर्चा दाखिल किया।

ग़ौरतलब है कि कांग्रेस और UPA सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे RPN सिंह एक साल पहले ही हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद RPN सिंह वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के क़रीबी माने जाते हैं। RPN को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा में शामिल करवाया था। RPN बहुत समय से पार्टी में किसी पद की उम्मीद कर रहे थे ।भाजपा ने इस बार उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजकर केंद्र के लिए उनका रास्ता साफ़ कर दिया है।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह आदि मौजूद रहे।

ग़ौरतलब है कि कांग्रेस और UPA सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे RPN सिंह एक साल पहले ही हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद RPN सिंह वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के क़रीबी माने जाते हैं। RPN को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा में शामिल करवाया था RPN बहुत समय से पार्टी में किसी पद की उम्मीद कर रहे थे भाजपा ने इस बार उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजकर केंद्र के लिए उनका रास्ता साफ़ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *